हल्द्वानी मेयर सीट से BJP ने दिया गजराज बिष्ट को टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी नगर निगम सीट से भाजपा ने गजराज बिष्ट के टिकट पर अंतिम मुहर लगा दी है और अपना प्रत्याशी हल्द्वानी की नगर निगम सीट से गजराज बिष्ट को बनाया है। चर्चा चल रही थी कि ओबीसी सीट के बाद अब अनारक्षित सीट कर दी है तो जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को टिकट मिलेगा। लेकिन भाजपा ने गजराज बिष्ट को टिकट दिया है। अब एक तरफ भाजपा के प्रत्याशी गजराज बिष्ट है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी होंगे। अब देखना ही होगा कि हल्द्वानी शहर में मेयर गजराज बिष्ट बनेंगे या कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी।

संबंधित समाचार