राहुल के विदेश दौरे पर भाजपा ने कसा तंज, तो कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा- संघी ध्यान भटकाने की ये राजनीति कब बंद करेंगे?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का ‘‘फायदा’’ उठाया और जब पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए। 

कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए पूछा कि ‘‘संघी ध्यान भटकाने की राजनीति कब बंद करेंगे।’’ दरसअल भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब पूरा देश प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी ‘‘सुविधाजनक राजनीति’’ के लिए डॉ. सिंह के निधन का ‘‘फायदा’’ उठाया। भाजपा नेता ने कहा कि सिंह के प्रति राहुल के ‘‘असम्मान’’ ​​को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मालवीय ने आरोप लगाया, ‘‘गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।’’ 

अमित मालवीय के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘संघी ध्यान भटकाने की ये राजनीति कब बंद करेंगे?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यमुना तट पर जगह देने से इनकार कर दिया और उनके मंत्रियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को जगह नहीं दी, वह ‘‘शर्मनाक’’ था। वियतनाम यात्रा पर कांग्रस नेता ने मालवीय से पूछा, ‘‘अगर गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो आपको इससे क्या परेशानी है?’’ 

ये भी पढे़ं : दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 179 यात्रियों की मौत, लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे पर फिसला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म