बदायूं : नहीं कर पा रहा मजदूरी तो शराब बनाकर गांव में बेचने लगा युवक, पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मुखबिर की सूचना पर सहसवान क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला पहुंची थी सहसवान पुलिस

बदायूं, अमृत विचार। नववर्ष पर शराब की खपत बढ़ जाती है। वैध से लेकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है। जिसके चलते बहुत से ग्रामीण क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर है। सहसवान पुलिस ने शराब बनाने वाले एक आरोपी को 40 लीटर शराब और भट्टी के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली सहसवान के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर गांव रसूलपुर बेला में एक मकान के पीछे पहुंचे। जहां कच्ची शराब बनाते गांव निवासी छोटे पुत्र अजयपाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्लास्टिक की दो जरीकेन में 40 लीटर शराब बरामद की। पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोतवाली ले आई। पुछताछ में उसने बताया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर है। मजदूरी नहीं कर सकता। अपने और परिवार के जीवन यापन के लिए शराब बनाने का काम कर रहा था।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वालों में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबिल अजय कुमार व कांस्टेबिल अंकित राणा रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली मंडल से 11 हजार लोग आठ साल में 'यमराज' ने सिर्फ इसलिए उठा लिए... 

संबंधित समाचार