शाहजहांपुर: विधवा का आरोप शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीड़िता ब्यूटी पार्लर चलाती है, आरोपी ने परिजनों के साथ पीटा

जलालाबाद/शाहजहांपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने विधवा को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ब्यूटी पार्लर चलाती है आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और विधवा को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसके पति की तीन साल पहले करोना काल में मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे है। वह परिवार का पालन पोषण के लिए एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके पति की मौत के बाद पड़ोसी लोकपाल यादव की नीयत उसकी दुकान पर खराब हो गयी। आरोपी ने उससे नजदीकी संबंध बनाना शुरु कर दिए। आरोपी ने विधवा से कहा कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है और पत्नी  के साथ नहीं रहता है। आरोपी ने उससे कहा कि दोनों लोग शादी कर लेगे। दोनों का जीवन मौज से कटेगा। विधवा का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसकी बिना मर्जी के कई बार दुष्कर्म किया। वह हर बार यह कहता था कि शीघ्र शादी कर लेंगे। उसे पता चला कि उसकी पत्नी का तलाक नहीं हुआ है। आरोप है कि 10 नवंबर को दिन में एक बजे आरोपी की पत्नी और पुत्र व पुत्री उसके घर पर आए और मारपीट करने लगे। आरोपी की पत्नी ने धमकी दी कि बच्चों को मार डालेँगे और गंगा नदी में फेंक देंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसी दिन रात 8 बजे आरोपी अपने पुत्र के साथ उसके घर पर आया और तमंचा दिखाकर कहा कि जलालाबाद छोड़कर चली जाओ। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि जलालाबाद नहीं छोड़ेंगे तो जान से देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कई कागजों पर उससे हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है। 

तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। -प्रदीप कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद

संबंधित समाचार