मुरादाबाद : भाजपा महानगर के 10 मंडलों के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित, जिला चुनाव अधिकारी ने जारी किया पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद नगर व मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत है 10 मंडल

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को भाजपा महानगर के अन्तर्गत शहर व मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 10 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। 

जिला चुनाव अधिकारी प्रमोद गुप्ता की ओर से जारी पत्र में मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सिविल लाइंस मंडल के अध्यक्ष पद पर सोमपाल सिंह, रामगंगा विहार में विपिन प्रजापति, दीवान का बाजार मंडल में विशाल रस्तोगी, सेहल में सतेंद्र सिंह सैनी, भोजपुर से वीरपाल सिंह को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। जबकि मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र के चंद्र नगर मंडल से कपिल गुप्ता, लाइनपार से मिथुन शर्मा, दस सराय मंडल से गजेंद्र सिंह, कटघर से राजीव शर्मा  और मध्य नगर मंडल से सूर्य मोहन को मंडल अध्यक्ष चुना गया है।

1

भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया कि मुरादाबाद महानगर के सभी 10 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधि की घोषणा हो गई है। उन्होंने सभी को बधाई दी है।

ये भी पढे़ं : Moradabad News : नये साल में महानगरवासी ले सकेंगे म्यूजिकल वाटर फाउंटेन का आनंद, बुद्धि विहार फेज-2 में तैयार हुआ स्पंदन सरोवर

संबंधित समाचार