Moradabad News : नये साल में महानगरवासी ले सकेंगे म्यूजिकल वाटर फाउंटेन का आनंद, बुद्धि विहार फेज-2 में तैयार हुआ स्पंदन सरोवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड से लोगों को मिलेगा अनूठा उपहार, आज होगा ट्रायल

मुरादाबाद, अमृत विचार। साल 2025 महानगर के अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी सुखद रहेगा। महानगर में स्मार्ट सिटी की पहल पर कई बड़ी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद अब नये साल में लोगों को बुद्धि विहार में स्पंदन सरोवर में म्यूजिकल वाटर फाउंटेन का आनंद मिलेगा। इसका ट्रायल मंगलवार को नये साल की पूर्व संध्या पर किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी की ओर से बुद्धि विहार के फेज दो में स्पंदन सरोवर का निर्माण कराया गया है। इसमें म्यूजिकल वाटर फाउंटेन का आनंद लोग लेकर अपने फुर्सत के पल बिता सकेंगे। नये साल का जश्न मनाने के लिए लोगों को यह अनूठा अवसर भी मिलेगा। इसका प्रारंभिक ट्रायल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मंगलवार को नये साल की पूर्व संध्या पर होगा। जिसमें महापौर विनोद अग्रवाल, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह आदि मौजूद रहेंगे। इसके बाद इसे जन सामान्य के लिए खोल दिया जाएगा। जहां आकर लोग मनोरंजन के साथ ही नये साल की खुशियां भी मना सकेंगे।

नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि बुद्धि विहार फेस 2 में तैयार स्पन्दन सरोवर में म्यूजिकल वाटर फाउंटेन के ट्रायल के बाद जन सामान्य के लिए भी यह सुविधा शुरू करा दी जाएगी। महानगर को अत्याधुनिक सुविधाओं और देश के कई बड़े महानगरों की तर्ज पर विकसित किया गया है। आने वाले दिनों में और कई उपलब्धियां मिलेंगी।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : टीएमयू में कवियों ने गुदगुदाया, बही देशभक्ति-हास्य और श्रंगार की बयार

 

संबंधित समाचार