शाहजहांपुर: शर्मनाक...बाप अपनी ही बेटी के साथ बनाना चाहता था अवैध संबंध, लड़की ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बेटी की मानसिक मंदित से कर दी थी शादी

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पिता पर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसकी शादी मानसिक मंदित से कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता 10 वर्ष पूर्व से अवैध संबंध बनाने का निरंतर प्रयास करते चले आ रहे हैं। पिता ने उसकी शादी मानसिक मंदित के साथ कर दी। उसके पति को कोई ज्ञान नहीं है। उसकी छोटी बहन की शादी देवर से कर दी। पिता ने छोटी बहन को उकसा दिया और उसकी छोटी बहन आए दिन झगड़ा किया करती थी। वह मायके आकर रहने लगी। उसका आरोप है कि एक दिसंबर की रात नौ बजे कमरे में लेटी हुई थी और कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। आरोप है कि उसके पिता कमरे में घुस आए और बुरी नियत से पकड़ लिया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो पिता ने मुंह दबा दिया। आरोप है कि गले में दुपट्टा डालकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह बच गई। उसने 112 डायल को फोन किया। पुलिस के आने से पहले उसके आरोपी पिता भाग गए। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस महिला डाक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा