Kanpur Weather Today: नए साल 2025 पर निकली हल्की धूप...गलन बरकरार, इतने दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में बुधवार को हल्की धूप निकली। लेकिन गलन बरकरार रहने से लोग ठिठुरते रहे। मौसम के असर से सबसे ज्यादा परेशानी मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को उठानी पड़ी। सुबह मोतीझील व सीएसए मैदान सहित अन्य पार्कों में सन्नाटा पसरा पड़ा रहा। 

मौसम विभाग ने दिन के तापमान में औसत 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की। सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया आगामी 5 दिनों में कोहरा, दिन के समय धुन्ध छाये रहने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- साल 2025 का पहला दिन: कानपुर के मंदिरों और पिकनिक स्पॉट में भीड़...लाेग Selfie लेकर बना रहे खास, देखें- मनमोहक PHOTOS

संबंधित समाचार