टीम इंडिया पहनेगी नई जर्सी, नाइकी की जगह यह कंपनी बनी आधिकारिक किट प्रायोजक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने मंगलवार को औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि एमपीएल स्पोटर्स अपैरल एंड एक्सेसरीज भारत की राष्ट्रीय महिला, पुरूष और अंडर 19 क्रिकेट टीमों का आधिकारिक किट और साजो सामान प्रायोजक होगा जो नाइकी की जगह लेगा। बोर्ड की शीर्ष परिषद ने दो नवंबर को इस करार को मंजूरी दी। नाइकी का …

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने मंगलवार को औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि एमपीएल स्पोटर्स अपैरल एंड एक्सेसरीज भारत की राष्ट्रीय महिला, पुरूष और अंडर 19 क्रिकेट टीमों का आधिकारिक किट और साजो सामान प्रायोजक होगा जो नाइकी की जगह लेगा। बोर्ड की शीर्ष परिषद ने दो नवंबर को इस करार को मंजूरी दी। नाइकी का पांच साल का करार था जिसके लिये उसने 2016 से 2020 के लिये 370 करोड़ रूपये दिये थे। एमपीएल स्पोटर्स एक ई स्पोटर्स प्लेटफार्म है जो खेल और क्रिकेट का सामान, मास्क, कलाई बैंड, जूते आदि बेचता है।

एमपीएल ने नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 के लिये करार किया है। इसकी शुरूआत भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे से हो गई है जहां टीम इंडिया नई जर्सी पहनेगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि टीम की किट को लेकर एमपीएल स्पोटर्स के साथ करार नये अध्याय की शुरूआत है। इसके जरिये करोड़ों प्रशंसकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है । एमपीएल स्पोटर्स टीम इंडिया की जर्सी के अलावा उससे जुड़े साजो सामान भी क्रिकेट प्रेमियों को उपलब्ध करायेगा।

बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा कि इस साझेदारी के तहत क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय टीम की जर्सी और साजो सामान देश में ही नहीं विदेश में भी आसानी से उपलब्ध होंगे। एमपीएल फिलहाल आईपीएल की दो टीमों कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू से जुड़ा है ।

संबंधित समाचार