Kanpur: लघु सिंचाई का काम अधूरा, तीन महीने में इतने फीसदी काम हुआ पूरा...अधिकारियों ने कहा ये...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत नलकूपों को लेकर होने वाली बोरिंग का लक्ष्य विभाग अब तक पूरा नहीं कर पाया है। तीन महीने में 30 फीसदी तक का अधूरा काम करना विभाग के लिए चुनौती होगा।

विभागीय जानकारी के अनुसार जिले के सभी 590 ग्राम पंचायतों में इस योजना के तहत विभाग को 3300 उथले नलकूपों का लक्ष्य मिला था। इसमें 30 मीटर तक गहराई की जाती है और 4 इंच पाइप लाइन डाली जाती है। किसान को इसका लाभ लेने पर 19800 रुपये का अनुदान मिलता है। इसी प्रकार 164 गहरी नलकूप का लक्ष्य है, जिसमें 90 मीटर गहराई और 8 इंच पाइप की बोरिंग होती है। 

इसका लाभ 164 किसानों को देना है। इसमें 2.65 लाख रुपये का अनुदान सरकार की ओर से मिलता है। वहीं 155 मध्यम गहरी नलकूप का काम होना है। इसमें 60 मीटर की गहराई और 7 इंच तक का पाइप लगता है। इसमें किसान को 1.75 लाख रुपये का अनुदान मिलता है। 

दावा है कि विभाग 70 से 75 फीसदी तक लक्ष्य पूरा कर चुका है। लघु सिंचाई के सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को योजना से प्रेरित किया जा रहा है। मिलने वाले अनुदान की पूरी जानकारी दी जा रही है। काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरा लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सोलर सिस्टम के बावजूद चौंका रहा बिजली का बिल: Kanpur में लोगों ने की शिकायत...गलत बिलों में संशोधन करने का आदेश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NBRI के आंगन में खिलेंगे बोगनवेलिया के फूल: विभिन्न आकर्षक किस्मों का प्रदर्शन, खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये फूल 
‘शी-बॉक्स’ से करें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत, महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल
दोहरा हत्याकांड: डीजीएम सुधीर गुप्ता का जानी दुश्मन बन बैठा था अजय, जबरन प्लांट में जमाता था रौब 
कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से कम्युनिटी किचन प्रभावित... अस्पतालों और मंदिरों में भोजन वितरण पर संकट, सैकड़ों जरूरतमंदों की थाली पर असर
UP में Ola-Uber के लिए नया सख्त नियम: बिना वजह बताए अगर राइड की कैंसिल तो होगी 10% कटौती, जानें पूरी details