NBRI के आंगन में खिलेंगे बोगनवेलिया के फूल: विभिन्न आकर्षक किस्मों का प्रदर्शन, खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये फूल
लखनऊ, अमृत विचार: सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में आज और कल बोगनवेलिया महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस रंगारंग पुष्पोत्सव में बोगनवेलिया की विभिन्न आकर्षक किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दो दिवसीय पुष्पोत्सव में बोगनवेलिया की विभिन्न रंग-बिरंगी और दुर्लभ किस्मों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा, जो प्रकृति प्रेमियों और बागवानी के शौकीनों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।
महोत्सव का उद्घाटन आज दोपहर 12 बजे बॉटैनिक गार्डन के सेंट्रल लॉन में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी एनकेएस चौहान उपस्थित रहेंगे। महोत्सव का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह कल सायं 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगी।
