क्रिकेट के दीवाने ध्यान दें... T20 Final को लेकर रेलवे का बड़ा तोफहा, दिल्ली से साबरमती तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच के लिए रेलवे ने क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ी राहत दी है। अहमदाबाद में रविवार को होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले के मद्देनजर, जहां हवाई जहाज के टिकट महंगे होने के साथ-साथ उपलब्ध नहीं हैं, भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से साबरमती (अहमदाबाद) के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

यह स्पेशल ट्रेन नंबर 04062 आज रात 11:45 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए आगे बढ़ेगी और कल (रविवार) दोपहर 2:30 बजे साबरमती स्टेशन पर पहुंचेगी। पूरी यात्रा में लगभग 14 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा।ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं, जिनमें थर्ड एसी और सेकंड एसी की सुविधा उपलब्ध है। 

इससे हजारों प्रशंसकों को आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा, जो मैच का रोमांच सीधे स्टेडियम में देखना चाहते हैं।रेलवे का यह कदम बढ़ती मांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। विशेष ट्रेन की यह व्यवस्था दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के फैंस के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगी।

संबंधित समाचार