बांदा: कुएं में गिरने से मासूम बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। शहर के शंकर नगर मोहल्ले में आज एक मासूम खेलते खेलते कुएं में जा गिरा‚ कुएं में गिरने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को रेस्क्यू कर कुएं के बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार …

बांदा। शहर के शंकर नगर मोहल्ले में आज एक मासूम खेलते खेलते कुएं में जा गिरा‚ कुएं में गिरने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को रेस्क्यू कर कुएं के बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शहर कोतवाली अंतर्गत शंकर नगर मोहल्ले का है जहां एक बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक वह कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई यह कुआं पूर्ण रूप से अनुपयोगी है और इस कुएं में किसी तरह की कोई सुरक्षा बाड़ भी नहीं है पूर्व में भी मोहल्ले वासियों द्वारा जिला प्रशासन सहित नगर पालिका को इस चीज की जानकारी दी जा चुकी थी की या तो इस कुएं को बंद करा दिया जाए या फिर इस पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए जाएं लेकिन ना तो जिला प्रशासन और ना ही नगरपालिका ने कभी इसकी सुध ली जिसके कारण आज किसी के घर का दीपक इस कुएं में गिरकर हमेशा के लिए बुझ गया और अपने मां-बाप सहित पूरे परिवार को तड़पता हुआ छोड़ गया इसका जवाब ना तो जिला प्रशासन के पास है और ना ही नगर पालिका के पास मोहल्ले वासियों ने बताया कि इस कुएं का उपयोग बहुत पहले बंद हो गया था और अब इस कुएं से कोई भी व्यक्ति पानी नहीं लेता है इस कुएं में महज मोहल्ले का पूरा ही भरा हुआ है।