Bareilly: बेंगलुरू के बाद अब मुंबई की फ्लाइट पर मंडरा रहा कैंसिल होने का खतरा, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: घने कोहरे की वजह से शनिवार सुबह 11 बजे तक एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता शून्य रही तो बरेली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई। इंडिगो एयरलाइंस का फ्लाइट रद्द होने का मेसेज मिलने के बाद बेंगलुरू से बरेली आने वाले तमाम यात्रियों ने इंडिगो की ही दिल्ली फ्लाइट का विकल्प चुना तो कई ने टिकट रिफंड करा लिया। रविवार को मुंबई की फ्लाइट पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है।

बरेली से बेंगलुरू जाने वाले 180 यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। उन्होंने अपना टिकट रिफंड करा लिया। रविवार को मुंबई की फ्लाइट पर भी निरस्त होने का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि शनिवार को इंडिगो के अधिकारियों ने इस बारे में कुछ साफ नहीं किया। बरेली एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे तक घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। 

इसकी जानकारी बेंगलुरू एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई। दोपहर बाद वायुसेना को रनवे पर कुछ मरम्मत करानी थी, इसलिए फ्लाइट को लेट करने का विकल्प भी उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने बताया कि रविवार को भी अगर ऐसे ही कोहरा छाया रहा तो मुंबई की फ्लाइट भी प्रभावित हो सकती है। हालांकि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

संबंधित समाचार