Indian Railway: घने कोहरे के चलते 100 ट्रेनें लेट, रेल यात्री ठिठुरे: दृश्यता कम, नहीं दिख रहे सिग्नल, ये ट्रेनें रहीं सर्वाधिक लेट 

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। घने कोहरे ने वीआईपी ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर दी है। वंदेभारत, तेजस, राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के यात्रियों को भी सेंट्रल स्टेशन पर घंटों इंतजार में बिताने पड़े। रविवार को करीब 100 ट्रेनें घंटों देरी से आईं। ज्यादातर ट्रेनें 7 से 17 घंटे तक लेट रहीं। 

रात की ट्रेनें सुबह आने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को स्टेशन पर ठिठुरते हुए समय बिताना पड़ा। सूबेदारगंज-नई दिल्ली स्पेशल सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें तो दूसरे दिन सेंट्रल पर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण रविवार को 2282 यात्रियों ने अपने टिकट रद करा दिए। 97 यात्रियों ने कनेक्टिंग रिजर्वेशन के चलते दूसरी ट्रेनों में सफर किया। 

दृश्यता कम, नहीं दिख रहे सिग्नल

दृश्यता कम होने के कारण चालकों को सिग्नल देखने में दिक्कत हुई। इसे देखते हुए ट्रेनों को कॉशन लेकर चलाया जा रहा है। ट्रेनों की सही स्थिति पता करने के लिए टिकट वापसी और पूछताछ काउंटरों पर भीड़ लगी रही। सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को 102 ट्रेनें लेट आई थीं।

ये ट्रेनें रहीं सर्वाधिक लेट 

- 22426 अयोध्या कैंट वंदे भारत 7.30 घंटे 
- 12004 लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 6 घंटे 
- 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 10 घंटे 
- 02417 सूबेदारगंज नई दिल्ली स्पेशल 17 घंटे   
- 20818 नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी 7 घंटे
- 12310 नई दिल्ली पटना तेजस राजधानी 5 घंटे 
- 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 7 घंटे 
- 22425 अयोध्या आनंद विहार वंदेभारत 7 घंटे
- 14118 कालिंदी एक्सप्रेस 7 घंटे  
- 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 11 घंटे
- 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 9.30 घंटे 
- 12314 सियालदह राजधानी 3.30 घंटे
- 02418 नई दिल्ली सूबेदारगंज स्पेशल 11 घंटे
- 03021 हावड़ा नई दिल्ली स्पेशल 6 घंटे

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: बादलों और कोहरे की चादर में छिपा सूरज...शीतलहर से ठिठुरा शहर, दिन में छाया अंधेरा

संबंधित समाचार