पीलीभीत: धार्मिकस्थल के पास नशे की हालत में मिली किशोरी, बोली- मेरे साथ हुआ गलत...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर,  अमृत विचार: मंगलवार देर शाम एक किशोरी गांव के धार्मिक स्थल के पास नशे की हालत में मिली। जानकारी लगते ही कुछ संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लड़की से बातचीत कर पूछने की कोशिश की लेकिन नशा अधिक होने पर वह जानकारी नहीं दे सकी। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। किशोरी यह कहती रही कि उसके साथ बहुत गलत हुआ है। यह सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। फिलहाल किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक  गांव के पास मंगलवार देर शाम धार्मिक स्थल के पास एक किशोरी बैठी हुई थी। नशे की हालत में झूम रही किशोरी के रोने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने उससे पूछताछ की ,लेकिन नशा ज्यादा होने पर किशोरी अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सकी। इस पर ग्रामीणों ने अन्य  लोगों को बताया। जानकारी लगते ही विभिन्न संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने भी किशोरी से उसकी हालत के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। इस पर कार्यकर्ताओं ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस किशोरी को कोतवाली लेकर पहुंची। जानकारी लगते ही भीड़ कोतवाली पहुंच गई। किशोरी ने उसके साथ गलत होना बताया और रोने लगी। लोगों ने कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों ने गांव के पास रहने वाली एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस को उसके बारे जानकारी दी। इस पर पुलिस महिला के घर जांच करने पहुंच गई।कोतवाली पहुंची किशोरी का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को लेकर खलबली मची रही।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: उत्पीड़न से तंग आकर महिला सिपाही के बेटे ने दी थी जान !

संबंधित समाचार