अयोध्या: अब नहीं मिलेगा छोटू का छोला भटूरा
बिहारी बाबू ने कुछ ही वर्षों में शहरवासियों के दिल में बनाई थी जगह अयोध्या। नवाबों की नगरी के बाशिंदों को अब छोटू के छोले भटूरे का स्वाद नहीं मिल सकेगा। बिहार से आकर नवाबों की नगरी में कुछ ही वर्षों में लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बिहारी बाबू छोटू का तो उसके …
बिहारी बाबू ने कुछ ही वर्षों में शहरवासियों के दिल में बनाई थी जगह
अयोध्या। नवाबों की नगरी के बाशिंदों को अब छोटू के छोले भटूरे का स्वाद नहीं मिल सकेगा। बिहार से आकर नवाबों की नगरी में कुछ ही वर्षों में लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बिहारी बाबू छोटू का तो उसके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है।
मूल रूप से बिहार प्रान्त के जनपड्ड शिवहर थाना पिपराही क्षेत्र स्थित गांव नारायणपुर का रहने वाला 32 वर्षीय सत्यम उर्फ छोटू उर्फ बच्चन महतो पुत्र सत्यनारायण महतो कुछ वर्ष पूर्व रोजी रोजगार के चक्कर में अपने गांव और प्रदेश को छोड़कर नवाबों की नगरी फैजाबाद आया था। वह जिला मुख्यालय के फैजाबाद शहर स्थित रिकाबगंज पुलिस चौकी के बगल छोले भटूरे का ठेला लगाता था। उसने नगर कोतवाली के रामनगर चौकी क्षेत्र स्थित मौदहा दक्षिणी में रहने के लिए किराए का मकान ले रखा था। इस मकान में उसकी पत्नी भी साथ रहती थी। रिकाबगंज चौराहे के पास छोले भटूरे का ठेला लगाने वाले छोटू उर्फ सत्यम और बच्चन ने अपनी लगन और मेहनत से लोगों को स्वाद का अंगूठा एहसास कराया और लोगों के दिल में जगह बनाई। सोमवार की रात 10:30 बजे छोटू उर्फ सत्यम उर्फ बच्चन का शौक उसके किराए के घर के कुंडे में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतार तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया। जिला चिकित्सालय लाए जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ वीरेंद्र वर्मा ने उसको मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी पारिवारिक कलह के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर सहायक पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।प्राथमिक पड़ताल में पारिवारिक कला की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
