भाजपा की तरफ से अधिकारी लडेंगे मिल्कीपुर उपचुनाव, बोले माता प्रसाद- सपा का बढ़ रहा जनाधार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव अधिकारियों के बल पर लड़ना चाहती है और वहां भाजपा नहीं बल्कि अधिकारी चुनाव लड़ेंगे।

माता प्रसाद पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) का जनाधार निरन्तर बढ़ रहा है। इससे भाजपा घबड़ा गयी है। वर्तमान समय में मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव है, इस चुनाव में प्रदेश सरकार के अधिकारी भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में फिर इण्डिया समूह मिल्कीपुर में जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि इण्डिया समूह भाजपा के जनविरोधी नियम तथा कानूनों को कभी लागू नहीं होने देगा और न ही गुण्डागर्दी चल पायेगी। इण्डिया समूह तेजी से चुनाव की तैयारी कर रहा है। शीघ्र ही गठबन्धन के बड़े नेता प्रचार-प्रसार में जुट जायेंगे।

माता प्रसाद पाण्डेय ने दावा किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इण्डिया समूह मिल्कीपुर चुनाव जीतकर इतिहास रचेगा। उन्होने कहा कि गलत दिशा में काम करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए चुनाव आयोग से शिकायत किया जायेगा इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें:-Maha Kumbh 2025: जानिए महाकुम्भ से UP की कितनी होगी कमाई? सीएम योगी ने किया बड़ा खुलासा

संबंधित समाचार