रामपुर : दहेज में 5 लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को दिया तलाक, 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता ने जेठ पर लगाया छेड़खानी करने का आरोप

रामपुर। दहेज में 5 लाख रुपये और घरेलू सामान नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से भगा दिया। पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। तहरीर के आधार पुलिस ने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते उसने पड़ोसी मोहम्मद नदीम से 3 जुलाई 2024 को शादी कर ली थी। इसके बाद मोहम्मद नदीम ने कुछ दिन तक उसे अलग मकान में रखा। इसके बाद अपने घर ले गया। शादी के कुछ दिन बाद ही पति मोहम्मद नदीम, ससुर अली अहमद, जेठ वसीम, ननद सना व सास सायरा दहेज न लाने का ताना देते हुए उसे परेशान करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मोहम्मद नदीम तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा।

महिला का कहना है कि जेठ उसके साथ छेड़खानी करता था। कई बार शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया। आरोप है कि 6 जनवरी को ससुरालियों ने दहेज की मांग की। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की और सबके सामने ही शौहर ने तलाक देकर घर से भगा दिया। इसके बाद महिला मायके आ गई। उसने सारा मामला परिजनों को बताया। बाद में महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं : रामपुर: खेत से मिला राहुल के पैर का पंजा, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंची हड्डियां तो मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म