बरेली: एयरपोर्ट पर बिजली सप्लाई के लिए 9.8 करोड़ मंजूर
बरेली,अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट यानी एयर टर्मिनल पर उड़ान से पहले सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर बिजली की आपूर्ति करने के लिए 500 केवीए का कनेक्शन किया जाएगा। इसके लिए लाइन बिछाई जानी है। विद्युत कनेक्शन व लाइन बिछाने के शासन ने 9 करोड़ 80 लाख रुपए स्वीकृत हो गए …
बरेली,अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट यानी एयर टर्मिनल पर उड़ान से पहले सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर बिजली की आपूर्ति करने के लिए 500 केवीए का कनेक्शन किया जाएगा। इसके लिए लाइन बिछाई जानी है। विद्युत कनेक्शन व लाइन बिछाने के शासन ने 9 करोड़ 80 लाख रुपए स्वीकृत हो गए हैं। अब जल्द ही लाइन बिछाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर लगभग सभी काम पूरा हो चुका है। यहां से कभी भी उड़ान शुरू की जा सकती है। मौजूदा समय में एयरपोर्ट पर 50 केवीए का विद्युत कनेक्शन है जिससे काम चलाया जा रहा है लेकिन एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह से तैयार होने और उड़ान शुरू होने पर अधिक बिजली की आवश्यकता होगी। इसके लिए 500 केवीए विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है।
इसे लेकर शासन को प्रस्ताव तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर 9,81,78,128 रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इस धनराशि का समय पर विद्युत संयोजन में ही किया जाएगा। 500 केवीए कनेक्शन के लिए लाइन दोहना उपकेंद्र से लायी जाएगी। स्वीकृत धनराशि को तुरंत जिलाधिकारी के निर्वतन पर रखा जाएगा।
