अयोध्या: व्हीलचेयर संचालकों से रंगदारी वसूलने वाले साधु पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पीड़ित शिवम निषाद ने तीन जनवरी को पुलिस से की थी शिकायत

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या धाम में व्हीलचेयर संचालकों से रंगदारी वसूलने वाले साधु पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित शिवम निषाद ने इसकी शिकायत तीन जनवरी को अयोध्या पुलिस से की थी। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने जांच के बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया था। अमृत विचार ने चार जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद गरीब तबके के लोगों ने जीवन यापन के लिए व्हीलचेयर का व्यवसाय अपनाया है। शहर के अलग-अलग इलाकों से बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर पर बैठाकर श्रीराम जन्मभूमि पथ तक पहुंचाया जाता है। इसका पारिश्रमिक भी लिया जाता है। व्हील चेयर चलाने वाले भरतकुंड निवासी शिवम निषाद ने बीते तीन जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अपने को हनुमानगढ़ी का साधु बताने वाला मनोज दास सभी व्हीलचेयर वालों से जबरन प्रतिदिन 100 रुपए की वसूली करता है। रुपए न देने पर मारपीट करता है।

WhatsApp Image 2025-01-10 at 15.49.05_da09b029
4 जनवरी को अमृत विचार में प्रकाशित खबर

उन्होंने बताया कि आरोपी साधु ने उन्हें ही नहीं कई अन्य लोगों को भी पीटकर पैसे छीने है। आरोप लगाया कि एक जनवरी को उसने मुझे बुरी तरह से पीटा, इससे मेरा एक दांत भी टूट गया। जिसके बाद इसकी शिकायत कोतवाली अयोध्या पुलिस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। अमृत विचार में चार जनवरी को खबर प्रकाशित होने के बाद सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की जांच करने के आदेश दिए थे। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज दास पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: दिल्ली से ज्यादा महत्वपूर्ण है मिल्कीपुर का उपचुनाव- महापौर

संबंधित समाचार