कासगंज : 19 जनवरी को बरेली में होगी प्रांतीय कार्य समिति की बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई आयोजित

कासगंज में बैठक करते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी।

कासगंज, कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कासगंज की कोर कमेटी की बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष सतवीर सिंह मनकू के प्रतिष्ठान पर हुई। 19 जनवरी को बरेली में होने वाली प्रांतीय कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिसमें जनपद के व्यापारी भी प्रतिभाग करेंगे। वहीं सदस्यता अभियान को लेकर भी मंथन किया गया।

नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक 19 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से बरेली में आयोजित की गई है। जिसमें जिला एवं नगर की पदाधिकारियों के साथ साथ प्रांतीय पदाधिकारी की भी उपस्थिति रहेंगे। प्रांतीय मंत्री सतवीर सिंह मंकू एवं प्रांतीय संगठन मंत्री  अनिल अग्रवाल ने जानकारी दी कि जनवरी एवं फरवरी माह में व्यापार मंडल का  सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नगर कासगंज एवं जनपद कासगंज के 500 व्यापारियों को जोड़ा जाएगा 

जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि आगामी माह में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनपद की सभी इकाइयों से पदाधिकारी एवं व्यापारी गण हिस्सा लेंगे। बैठक में व्यापारी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन  जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को दिया जाएगा। जिसमें व्यापारी समस्याओं पर मंथन करके उनका समाधान भी करवाया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल, दिनेश गर्ग दीपू, संजय बोहरे, रजत बिड़ला, अंकिश अग्रवाल, विनोद गुप्ता बॉबी, संभव जैन, कबीर प्रताप सिंह, असरार सैफी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार