भाजपा ने पोस्टर जारी कर केजरीवाल को बताया शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्टर जारी कर केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। 

दिल्ली भाजपा की ओर से जारी किया गया यह पोस्टर फिल्म जोधा अकबर का एडिटेड पोस्टर है और इसमें केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। इसके अलावा भाजपा ने फिल्म वेडनसडे का एडिडेट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें केजरीवाल को महाठग बताया गया है। इससे पहले भाजपा ने केजरीवाल को लेकर भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी किया था, जिसमें केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यहां 05 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 08 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत, फूलों से सजा रामलला का दरबार

संबंधित समाचार