कासगंज: अग्निकांड में दो मासूम बहनों की गई थी जान, पीड़ित परिवार से मिले सपा सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कासगंज, अमृत विचार। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया में 8 जनवरी को हुए अग्निकांड में दो सगी बहनों की मौत हो गई थी। शनिवार को सपा सांसद देवेश शाक्य ने मानपुर नगरिया पहुंचकर शोकाकुल परिवार की पीड़ा सुनी। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

मानपुर नगरिया निवासी मोहर सिंह पुत्र पहलाद की झोपड़ी में शुक्रवार को आग लग गई थी, जिससे अंदर रखा सामान जल गया। इसी घटना में उनकी बड़ी बेटी राधिका उम्र 5 वर्ष, बेटी नंदिनी उम्र करीब एक वर्ष की छप्पर में आग लगने के कारण मौके पर मौत हो गई थी। इसकी जानकारी सपा सांसद देवेश शाक्य को मिली। लिहाजा शनिवार को मानपुर नगरिया पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के दुख में उनके साथ हैं। उनके द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। उनके साथ इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम यादव समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कासगंज: लालकुआं से बेंगलुरू के लिए हर शनिवार चलेगी स्पेशल ट्रेन

संबंधित समाचार