Kanpur: पूरे दिन पुण्य काल, कल खरमास समाप्त, 19 साल बन रहे इस संयोग में मनाई जाएगी मकर संक्रांति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर अमृत विचार। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को शुभ योग व संयोग बन रहा है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मंगल पुष्य योग भी बनेगा। यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है। इस दौरान दान-पुण्य, आध्यात्मिक कार्यों से अक्षय पुण्य फल प्राप्त होता है। 

मकर संक्रांति पर पुण्यकाल सुबह 9.03 बजे से शुरू होकर शाम 5.37 बजे समाप्त होगा। पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति पर महा पुण्यकाल सुबह 9.03 से 10.50 बजे तक रहेगा। यह समय अति शुभ है। हालांकि स्नान-दान के लिए संक्रांति का पूरा दिन अच्छा है। 

ग्रहों के राजा सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस बार पुनर्वसु व पुष्य नक्षत्र के संयोग में मकर संक्रांति पर्व मनेगा। सुबह 10.17 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। सूर्य के सुबह 9.03 बजे मकर में प्रवेश करते ही खरमास खत्म हो जाएग। मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 

शनि की वस्तुए करें दान 

सूर्य के शनि की राशि मकर में आने पर शनि से संबंधित वस्तुओं का दान व सेवन करना चाहिए। इससे सूर्य के साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। कुंडली में अनिष्ट ग्रहों से भी लाभ मिलता है। मकर संक्रांति को माघी, उत्तरायणी और खिचड़ी भी कहते हैं। इस दिन खिचड़ी खाने और दान करने का महत्व है।

यह भी पढ़ें- Kanpur में मकर संक्रांति की तैयारी शुरू: गंगा में गिरने वाले नाले टैप, घाटों पर की गई साफ-सफाई, सुरक्षा के भी इंतजाम

 

संबंधित समाचार