शाहजहांपुर: प्रेमी के साथ गई पत्नी ऐसे लौटी पति के पास...20 दिन पहले बच्चों को भी छोड़ दिया था

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद पुलिस ने छोड़ा

खुटार, अमृत विचार। खुटार के गांव में एक शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों, पति को छोड़कर पड़ोस के रहने वाले अविवाहित युवक के संग घर से चली गई। पुलिस ने प्रेमी युवक के भाई-बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो इस बीच महिला खुद अपने प्रेमी के साथ गांव पहुंच गई। सोमवार को थाने में दोनों पक्षों में बैठकर समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए भाई-बहनोई को छोड़ दिया। थाना प्रभारी आरके रावत का कहना था कि परिवार टूटने से बच गया।
 
खुटार-चांदपुर मार्ग पर स्थित एक गांव में रहने वाली महिला (35) का पड़ोस के युवक (20) से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के दो बच्चें भी है। करीब 20 दिन पहले महिला अपने प्रेमी के साथ चोरी छिपे घर से चली गई थी। उसके अगले दिन सुबह को परिजनों को घटना की जानकारी हो पाई थी। आसपड़ोस गांव और रिश्तेदारों में काफी तलाश किया गया था। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इस बीच युवक का पूरा परिवार भी घर में ताला लगाकर जनपद लखीमपुर खीरी के गांव में रहने वाले अपने बहनोई के घर रहने चला गया था। महिला के परिजनों ने खोजबीन की तो पता चल सका। पुलिस युवक के भाई-सगे बहनोई को पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ की। इसके बाद प्रेमी संग महिला रविवार रात को खुटार के गांव घर पहुंच गई। सोमवार सुबह दोनों पक्ष पुलिस के सामने हाजिर हुए। जहां दोनों पक्षों में काफी देर तक समझौता को लेकर पंचायत चली। 

पंचायत में हुआ ये फैसला
पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि महिला अपने पति और युवक परिजनों के साथ जाएगा। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। परिवार की साथ में आई महिलाओं ने उसे बहुत समझाया तो घर जाने को राजी हो गई। इसके बाद थाने में बैठकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी कराने के बाद हिरासत में भाई-बहनोई को भी छोड़ दिया। इंस्पेक्टर खुटार आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है। महिला अपने पति के साथ अपने घर चली गई है। किसी भी पक्ष ने कार्यवाही के लिए तहरीर नही दी है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: जमीन के लिए खून का रिश्ता तार-तार...बड़े भाई को डंडे से पीटकर मार डाला

संबंधित समाचार