Sultanpur News : अजय राय बोले, अमित शाह माफी मांगे और इस्तीफा दें  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार : जब दिल की बात जुबां पर आ जाती है तो उसका पटाक्षेप नहीं होता। वह उसको जितना ढकने का प्रयास करेंगे, उतनी और चीजें बढ़ती चली जायेंगीं। मतलब सीधा है, अमित शाह जी माफी मांगें और इस्तीफा दें। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय ने कही। वह अमित शाह  द्वारा सदन में डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए गए विवादित बयान के बाद भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान के बारे में बोल रहे थे। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बरौंसा रामपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी की मां के तेरहवीं भोज में शामिल होने पहुंचे थे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ओपी चौधरी की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। मीडिया के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर हम लड़ नही रहे हैं। इसके पहले भी नौ जगहों पर उप चुनाव हुआ वहां हमने इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी को सहयोग किया है। मिल्कीपुर में भी हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। उनकी मदद कर रही है। सीएम योगी के महाकुंभ में मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा महाकुंभ सदियों से चला आ रहा है। यह हमारी आस्था का प्रतीक है। धर्म-कर्म में सब सच्चे मन से जाते हैं। कोई वहां दुर्भावना लेकर नही जाता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर वह बात टाल गए।

उन्होंने कहा कांग्रेस के समय की दिल्ली और आज की दिल्ली में जमीन आसमान का अंतर है। चाहे सड़क देख लीजिए, मेट्रो को देख लीजिए या फिर अन्य विकास कार्य देख लीजिए। जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस के समय मे हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, वरुण मिश्रा, राहुल तिवारी, रमाकांत मिश्र, तेजबहादुर पाठक, योगेश सिंह, फिरोज अहमद, पवन मिश्र, हरीश त्रिपाठी, सिराज अहमद, शकील, शीतला साहू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Raebareli News : मौत के कुंए से निकाल पुलिस ने नवजात बच्ची को दिया नया जीवन

संबंधित समाचार