लखनऊः महाकुंभ के लिए आशियाना से चलेंगी 600 प्राइवेट बसें

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ से महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं को प्राइवेट बसें आशियाना से मिलेंगी। इसके लिए आशियाना में पार्किंग-4 को चिन्हित किया गया है। यहां पर एक साथ 600 बसें खड़ी हो सकेंगी। यहां से बसें निकलने के बाद शहीद पथ के किनारे होते हुए सीधे रायबरेली-प्रयागराज रोड पर पहुंच जाएंगी। प्राइवेट बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। दूसरे राज्यों से भी बसें चल रहीं हैं। 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देशित किया था कि हर जिले में अस्थाई प्राइवेट बस अड्डा बनाया जाए। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर निगम व निकाय को देकर आरटीओ की भूमिका तय की गई है। आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी ने बताया कि राजधानी के आशियाना में पी-4 से बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अस्थायी बस अड्डा बनाकर यात्री सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः शुरू हुआ ठंड का तांडव, बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां

 

संबंधित समाचार