शुरू हुआ ठंड का तांडव, बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तीन दिन राहत के बाद मंगलवार को ठंड का तांडव देखने को मिला। शहर में बर्फीली हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में कोहरे और 9 राज्यों में बारिश होने की संभावाना जताई है। राजधानी में सोमवार को कड़ाके की ठंड थी। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

Untitled design (76)

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से कुकुमसेरी में रात को तापमान -12.3 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं ताबों में -10.9 डिग्री तक तापमान रहा। पंजाब में भी मौसम ने अपना प्रबल रूप दिखाया और तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

Untitled design (77)

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह 43 जिलों में कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। कई जिलों में तो विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के बच्चों की छट्टियां भी बढ़ा दी गई है। उनके स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। वहीं मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के भी 15 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई हैं। यहां भी स्टूडेंट्स की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

Untitled design (79)

तापमान

दिनांक - अधिकतम न्यूनतम
8 जनवरी - 17.1 - 10.6
9 जनवरी - 20.2 - 6.2
10 जनवरी - 21.6 - 5.4
11 जनवरी - 23.0 - 7.0
12 जनवरी - 21.3 - 11.7
13 जनवरी - 20.6 - 8.5

Untitled design (78)

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घना कोहरा होगा। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड बारिश हो सकती है। 


अगले 3 दिन के मौसम का हाल

15 जनवरीः

7 में कोहरे का कहर, 3 राज्यों में बारिश

-बारिश का अलर्टः तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 
-घना कोहराः हिमाचल, यूपी, असम, मेघालय, मोजरम, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में रहेगा
-बिजली गिरने की संभावनाः पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, राजस्थान, पुडुचेरी और केरल

Untitled design (79)

16 जनवरीः

5 राज्यों में बारिश, नॉर्थ ईस्ट में कोहरा की बिछेगी चादर

-पहाड़ों पर बर्फबारीः जम्मू-कश्मरी, हिमाचल
-बरसेंगे बादलः दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश 
-घना कोहराः असम, मेघालय, मणिपुर, हिमाचल, मिजोरम समेत नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र

Untitled design (80)

17 जनवरी: 

पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बारिश की संभावना

-हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रहेगा घना कोहरा
-पहाड़ों पर बर्फबारी संभावित
-उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ेः लखनऊः अस्पतालों में 12 बजे तक ही चलेगी OPD, PGI और लोहिया में नए मरीजों का नहीं होगा पंजीकरण

संबंधित समाचार