लखनऊः अस्पतालों में 12 बजे तक ही चलेगी OPD, PGI और लोहिया में नए मरीजों का नहीं होगा पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी 12 बजे तक संचालित होगी। वहीं केजीएमयू में सामन्य दिनों की तरह ही ओपीडी का संचालन किया जाएगा।

बलरामपुर अस्पताल, सिविल, लोकबंधु, डफरिन, झलकारीबाई, महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। ओपीडी से मरीजों की भर्ती भी की जाएगी। रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की जांचे भी होंगी। इमरजेंसी सेवाओं का संचालन सामान्य दिनों की भांति होगा। उधर केजीएमयू में भी सामान्य दिनों की भांति ओपीडी चलेगी। मरीजों की भर्ती की जाएगी। भर्ती मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांचें होंगी। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि जिन मरीजों का ऑपरेशन होना है उनका तय समय पर ऑपरेशन भी होगा। हालांकि, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नहीं होंगे।

पीजीआई और लोहिया में नए मरीजों का नहीं होगा पंजीकरण

मकर संक्रांति पर पीजीआई की ओपीडी में आने वाले पुराने मरीजों को इलाज मिलेगा। नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा। जिन मरीजों को पूर्व में जांच व ऑपरेशन की तारीख दी गई है वह भी होंगे। ओपीडी में आने वाले मरीजों की पैथोलॉजी जांच नहीं होगी। बाकी 24 घंटे संचालित होने वाली पैथोलॉजी लैब खुली रहेगी। लोहिया संस्थान में पुराने सभी मरीजों को ओपीडी में इलाज मिलेगा। पहले से जिन मरीजों को जांच व ऑपरेशन की तारीख दी गई है वह भी होंगे। इमरजेंसी का संचालन पूर्व की भांति 24 घंटे होगा।

यह भी पढ़ेः लखनऊः संभलकर चलें बाबू...पांव के नीचे बहता सीवर का पानी, सिर के ऊपर करंट

संबंधित समाचार