शर्मनाक: 6 साल की बच्ची का रेप करके मर्डर किया, दिहाड़ी मजदूर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। शहर के होयसला नगर में छह वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मूलरूप से बिहार निवासी अभिषेक कुमार ने इस घिनौने कृत्य को उस वक्त अंजाम दिया जब पीड़िता के माता-पिता कहीं गए हुए थे। आरोपी, मजदूर के तौर पर काम करता है। 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता नेपाल से हैं और उसी जगह काम करते हैं। उसने बताया कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उससे दुष्कर्म किया और बाद में बच्ची की मौत हो गई। जब लोगों को पता चला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

राममूर्ति नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सीएचसी में मिली खामियां, डीएम ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और फार्मासिस्ट पर गिरी गाज

संबंधित समाचार