बदायूं: मजदूरी करने गए युवक का सोनीपत में फंदे पर लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कुछ महीने पहले अपनी पत्नी और साढ़ू के साथ मजदूरी करने गया था युवक

ओरछी, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव सोनीपत में फंदे पर लटका मिला। वह मजदूरी करने के लिए गांव से गया था। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन सोनीपत गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर निवासी ओमवीर उर्फ सोनू लोधी (25) पुत्र भूरे लोधी कुछ महीने पहले अपनी पत्नी कमलेश को लेकर अपने साढ़ू शिशुपाल के साथ मजदूरी करने के लिए हरियाणा के जिला सोनीपत गए थे। ओमवीर ने सोमवार को काम से छुट्टी की थी और घर पर ही रुक गए थे। सोनीपत में उनके कमरे के पास रेलवे के ओवरब्रिज किनारे कपड़े से उनका शव लटका मिला। सोमवार देर रात किसी ने ओमवीर के परिजनों को फोन करके शव फंदे पर लटका मिलने के बारे में बताया। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है। तो उन्होंने शिशुपाल से जानकारी की तो मौत की पुष्टि हुई। परिजन सोनीपत गए। वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन मंगलवार रात शव गांव ले आए। परिजनों में चीत्कार मच गया।

ये भी पढ़ें - बदायूं: फसल की रखवाली को गए बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार