कासगंज: दूसरे दिन भी नहीं लगा नहर में डूबे युवक का पता

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

नहर में तलाश करने को पहुंची एसडीआरएफ की टीम

कासगंज, अमृत विचार। मंगलवार की शाम मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। उसका दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका है। उसकी तलाश के लिए बुधवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने देर शाम तक कवायद की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका।

सोरों थाना क्षेत्र के गांव सिरावली निवासी उमाशंकर के 17 वर्षीय पुत्र गणेश ने मंगलवार की शाम खडिया पुल से हजारा नहर में छलांग लगाई। पुल पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। परिजनों ने बताया गणेश की मानसिक स्थिति खराब थी। उसका इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा था। वह अचानक घर से निकल आया था और नहर में कूद गया। पुलिस व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बुधवार की सुबह उसकी फिर से तलाश शुरू की गई। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। देर शाम तक तलाश के बाद भी उसे नहर में तलाशा नहीं जा सका। हलका इंचार्ज रामनाथ ने बताया एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर युवक की नहर में तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: फ्री में खाई चाऊमीन फिर ठेले वाले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वयारल

संबंधित समाचार