सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एग्जॉड्रियम 2024: कार्निवल नाइट में स्टूडेन्ट्स ने सजाये स्टॉल, प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम
सैफई, इटावा, अमृत विचार। उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के वार्षिक सांस्कृतिक तथा स्पोर्ट इवेंट एग्जॉड्रियम-2024 के कार्निवाल नाइट में सभी बैच के एमबीबीएस स्टूडेन्ट्स ने मिलकर एकेडमिक ब्लाक के प्रांगण में गेम्स तथा फूड स्टॉल लगाया। इन स्टॉलों से विश्वविद्यालय के फैकेल्टी मेम्बरस्, एमबीबीएस स्टूडेन्ट्स तथा कार्निवाल नाइट देखने आये दर्शकों ने खूब खरीददारी की तथा फूड स्टॉल पर जाकर विभिन्न जायकों का लुत्फ उठाया। इस दौरान विश्वविद्यालय का एकेडमिक ब्लाक कार्निवाल नाइट के लिए पूरी तरह सजाया गया तथा एमबीबीएस स्टूडेन्ट्स द्वारा देर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
कार्निवाल नाइट गेम्स स्टॉल के विजेता श्रेणी में डॉ0 शिवम कुमार तथा डा0 सुदीप यादव के गेम्स स्टॉल नेे पहला स्थान तथा डा0 अजय यादव, डा0 अंजलि सिंह, डा0 पंकज कुमार, डा0 आकांक्षा यादव की टीम के स्टॉल ने दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर डा0 सार्थक यादव, डा0 सारांश पुरवार, डा0 वन्दना, डा0 रूचि राणा की टीम रही। वहीं फूड स्टॉल के विजेताओं में पहले स्थान पर डा0 अभिषेक विश्वकर्मा, डा0 गौरव कुशवाहा, डा0 अंकित पाण्डेय, डा0 अभिषेक कुमार, डा0 प्रीति राज राणा, डा0 दिव्यांश बंसल, डा0 चन्द्रमौली त्रिपाठी की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर डा0 मुकेश, डा0 सभ्यता, डा0 प्रियांशी रिधांशी की टीम रही।
चेयरमैन सोसियो-कल्चरल कमिटी डा0 कीर्ति जायसवाल तथा सदस्य डा0 अनामिका सिंह ने बताया कि फूड स्टॉल के निर्णायक मंडल में डा0 संदीप कुमार, डा0 विजय मिश्रा, डा0 गगनदीप रहे। वहीं कार्निवाल नाइट के गेम्स स्टॉल के निर्णायक मंडल में डा0 कैलाश मित्तल, डॉ कीर्ति जायसवाल तथा डा0 राजमंगल यादव रहे। कार्निवाल नाइट में सभी बैच के एमबीबीएस स्टूडेन्ट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्निवाल नाइट का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) पीके जैन ने किया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा0 रमाकान्त यादव, संकाय अध्यक्ष डा0 आदेश कुमार, कुलसचिव डा0 चन्द्रवीर सिंह एक्जॉड्रियम- 2024 के आर्ग्रेनाइजिंग चेयरमैन डा0 नरेश पाल सिंह, डा0 अजय कुमार गुप्ता, चेयरमैन सोसियो-कल्चरल कमिटी डा0 कीर्ति जायसवाल, डा0 अनामिका सिंह, डा0 सोनिया विश्वकर्मा, डा0 राजमंगल यादव, डा0 निशा यादव, डा0 सुगन्धी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
