शाहजहांपुर: चार दिन से लापता अकाउंटेंट...पत्नी ने कंपनी के एमडी पर लगाया अपहरण का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। राज कॉरपोरेशन कंपनी का सीनियर अकाउंटेंट पन्ना लाल धवन चार दिन से लापता हैं। अकाउंटेंट की पत्नी नीता धवन ने कंपनी के एमडी पर हत्या के इरादे से अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर चौक कोतवाली पुलिस को दी गई है।

चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी निवासी नीता धवन ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति वाले दिन पति पन्ना लाल धवन बिना पूजा पाठ किए सुबह आठ बजे घर से चले गए, बोले ऑफिस से फोन आया था। कंपनी के एमडी प्लांट पर आए हुए हैं, हमे बुलाया है, हम जा रहे हैं। नीता ने बताया कि उन्होंने कोहरा घना होने की वजह से जाने से मना किया था लेकिन वह फिर कंपनी से फोन आने की बात कहकर चले गए। शाम करीब छह बजे कंपनी के एक कर्मचारी की बेटे के मोबाइल पर कॉल आई, उसने बताया कि पन्ना लाल ड्यूटी पर नहीं आए हैं। नीता ने पति के साथी कर्मचारी से फोन पर जानकारी की तो वह गालियां देने लगा। 

आखिरी बार कार में बैठते देखा था
पीड़िता ने बताया कि उनके पति को मकर संक्रांति वाले दिन सुबह सवा आठ बजे एक परिचित ने सिटी पार्क के गेट के पास एक गाड़ी में बैठते समय देख था, पूछने पर बताया कि कंपनी के एमडी ने कॉल करके प्लांट पर बुलाया है। पीड़िता ने बताया कि तब से उनके पति का कुछ पता नहीं चल रहा है। पीड़िता ने कंपनी के एमडी सहित तीन लोगों पर हत्या के इरादे से पति का अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: शाम से लापता अधेड़ व्यक्ति का शव सुबह सड़क किनारे खाई में मिला

संबंधित समाचार