कानपुर में टप्पेबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: महिला को बातों में उलझाया, बोला- मेरे पास 6-7 लाख रुपये, कोई छीन लेगा...गहने उतारकर हो गए थे फरार
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के सीसामऊ में पुलिस ने एक महिला के साथ टप्पेबाजी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने वर्मा सेल मोड जेके काटन मिल बांउड्री से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व सर्विलांस टीम ने आरोपी को घटना का खुलासा किया।
पी रोड पर बातों में उलझाकर थमाया था झोला
बीते 13 सितंबर को अमरजीत कौर ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मैं शाम को करीब 5.30 बजे मै अपने घर से कुत्तो को खाना देने के लिए पी रोड पर आई। इसी दौरान दो लड़के आए और कहने लगे कि मुझे लखनऊ जाना है रास्ता बता दीजिए। मैंने लखनऊ का रास्ता बताया तो बोले हमारे पास 6-7 लाख रुपये है कोई मार कर छीन लेगा। इन्हीं बातों में मुझे उलझाकर वह मुझे चिकन अड्डा रेस्टोरेन्ट ले गये और वहां पर एक कपडे का सिला पैकेट दिया।
जिसमे 500 रपये की एक नोट जो उपर लगी थी और नीचे नोट के साइज के कागज सिले थे दिखाया कहने यह रुपया आप अपने पास रख लीजिए और इसके बदले में अपना जेवर मुझे दे दीजिए, मैं जब वापस आऊगा तो मैं आपका जेवर वापस कर दूगा आप मेरा रुपया मुझ वापस कर दीजिएगा। पैकेट खोलने पर उनको ठगी होने का अहसान हुआ। पैकेट में 500 रुपये के नोटों की गड्डी थी। आरोपी दो सोने के कड़े, 5 अंगूठी व एक नाक की नथ उतरवाकर फरार हो गए।
सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को मिली सफलता
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना में शामिल गोपाल सोलंकी निवासी छठ घाट पुलिस इनक्लेव चंचल पार्क थाना रनठौला नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक नाक की नथ, पांच हजार 270 रुपये बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनका एक अंन्तराज्जीय गिरोह है। वह मध्यप्रदेश कटनी से पहले भी जालसाजी, टप्पेबाजी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी गोपाल के फरार दिल्ली निवासी साथी शिवा उर्फ शबिया की तलाश में जुटा है।
