Bareilly: बारिश के लिए फिर हो जाएं तैयार, 2 दिन की मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड

बरेली, अमृत विचार: जिले में शुक्रवार को तेज धूप खिलने से पारा एक दिन में छह डिग्री चढ़ गया। अभी चार दिनों तक लोगों को इसी तरह का मौसम रहने से सर्दी से राहत मिलेगी। इसके बाद 22 और 23 जनवरी को बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में 3.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान हवा में नमी सुबह 97 प्रतिशत और शाम को 71 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को कोहरा छाएगा। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार से मंगलवार तक सुबह धुंध छाई रहेगी और दिन में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 22 और 23 को बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली रिंग रोड: शहरवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ती,  2117 करोड़ होंगे खर्च

संबंधित समाचार