कोहरे और धुंध का असर...कानपुर सेंट्रल स्टेशन दूसरे दिन आई बिहार संपर्क क्रांति, 63 ट्रेनें लेट...इतने यात्रियों ने लौटाए टिकट

कोहरे और धुंध का असर...कानपुर सेंट्रल स्टेशन दूसरे दिन आई बिहार संपर्क क्रांति, 63 ट्रेनें लेट...इतने यात्रियों ने लौटाए टिकट

कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को कोहरे और धुंध का असर कम रहा, इसके बाद भी 63 ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार रहीं। 24 घंटे लेट ट्रेनंड आकर गईं। बिहार संपर्क क्रांति दूसरे दिन आई वहीं कालिंदी 9 घंटे लेट रही। प्रीमियम ट्रेनों में तेजस और शताब्दी 2:30 घंटे, ऊंचाहार तीन घंटे तो हावड़ा राजधानी डेढ़ घंटे लेट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण 1241 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए और 83 यात्री कनेक्टिंग रिजर्वेशन का लाभ लेकर दूसरी ट्रेनों से गए।

ये ट्रेनें रहीं लेट 

- 12566 बिहार संपर्क क्रांति 24.45 घंटे लेट 
- 82502 तेजस एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट
- 12033 रिवर्स शताब्दी 2 घंटे लेट
- 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत एक घंटे 
- 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे 
- 12306 हावड़ा राजधानी डेढ़ घंटे 
- 22812 भुवनेश्वर तेजस राजधानी डेढ़ घंटे 
- 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 4.30 घंटे
- 22584 मुंबई एलटीटी छपरा एक्सप्रेस 3.30 घंटे
- 04146 दिल्ली सूबेदारगंज कुंभ स्पेशल 4 घंटे 
- 14118 कालिंदी एक्सप्रेस 9 घंटे 
- 02570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 3 घंटे 

ये भी पढ़ें- कानपुर में सेवायोजन विभाग युवाओं को दे रहा ऑफर...आवेदन शुरू, जर्मनी, इजराइल और जापान में मौका, इतने रुपये मिलेगा वेतन