कासगंज : मम्मी-पापा मुझे माफ करना...मैं एक अच्छा बेटा नही बन पाया, सुसाइड नोट हो रहा वायरल
सोशल साइटों पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा मृतक शिशांत गुप्ता का सुसाइड नोट
कासगंज, अमृत विचार। कस्बे के गुड़मड़ी शास्त्री नगर निवासी शिशांत गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता ने प्यार में धोखा मिलने के बाद बुधवार को भिवाड़ी गुरूग्राम में किराए के मकान में जहर खाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं। जान देने से पहले मृतक युवक ने एक डेढ़ पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जो गुरुवार से सोशल नेटवर्किंग पर वायरल हो रहा हैं।
सुसाइड नोट में युवक ने लिखा में शिशांत गुप्ता आज ये कदम उठाने जा रहा हू जिसकी वजह हर्ष गुप्ता पुत्र कौशल गुप्ता है। में एक लड़की से छह साल से प्यार करता हूं। हर्ष एक दोस्त नहीं एक साप हैं। जिंदगी में कुछ भी करना पर हर्ष जैसे दोस्त और किसी लड़की पर भरोसा मत करना। इस नोट में लिखी हर एक बात सच है। इसके लिए में बिहारी जी की कसम खा कर कहता हूं। मम्मी-पापा में एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया मुझे माफ करना और हर्ष को छोड़ना मत। सुसाइड नोट में उसने अपनी प्रेमिका और मोहल्ले के युवक हर्ष द्वारा धोखा दिए जाने का जिक्र किया हैं। सुसाइड नोट में मृतक ने कस्बे के हर्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए उसे प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी हैं। जिस युवती के साथ वह प्रेम संबंध में था। उस युवती ने अब उसे छोड़ दिया है और हर्ष के साथ प्रेम संबंध में हैं। इसकी जानकारी होने पर युवक ने जहर खाकर जान दी। मृतक के पिता मुकेश गुप्ता ने बताया कि शिशांत एमफार्मा की पढ़ाई करने के बाद चार माह से भिवाड़ी गुरूग्राम स्थित एक कंपनी में 25 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी करता था। गुरुवार की शाम को परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई हैं। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली हैं।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।
दोस्त ने डाला प्रेमिका डोरा
अमांपुर कस्बे के रहने वाले हर्ष और शिशांत गुप्ता आपस में अच्छे दोस्त थे। शिशांत जिस लडकी से तीन वर्ष से प्यार करता था, उसकी सारी जानकारी हर्ष को भी थी, लेकिन शिशांत नौकरी करने भिवाड़ी चला गया। उसके बाद दोस्त हर्ष ने उसके प्रति उलटा सीधा भडकाना शुरु कर दिया। शिशांत से संबंध खराब कराकर, खुद ने डोरा डालना शुरु कर दिया। कस्बे में चर्चाए यह भी है कि जैसे ही प्रेमिका ने शिशांत से बात करना बंद ही नहीं किया, बल्कि खुद हर्ष से प्यार करने की बात को फोन पर बोल दिया। जिससे आहत होकर प्रेमी शिशांत ने जहर खाकर जान दे दी।
