सैफ अली खान पर हमला करने वाला हमलावर निकला 'बांग्लादेशी', मुंबई पुलिस ने किए खुलासे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था।

अधिकारी ने बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत में आने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास कर लिया था। सैफ (54) पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में बृहस्पतिवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था।

सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी। 

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, ट्रेन से भागते वक्त RPF ने पकड़ा

संबंधित समाचार