रायबरेली: पुलिस चौकी के पास पेड़ से लटकता मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरचंदपुर/रायबरेली, अमृत विचार। जिले में इस वक्त अज्ञात शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी का है, जहां पर आम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटकता हुआ मिला। ग्रामीण हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। लखनऊ- प्रयागराज हाइवे और शहर से जुड़ा क्षेत्र होने के कारण डायल 112 से लेकर स्थानीय पुलिस लगातार भ्रमण करती रहती है, फिर भी इस तरह की घटनाएं को लेकर गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर गौशाला स्थित सरकारी ट्यूबवेल के निकट आम के पेड़ पर शव लटका मिला है। महज चंद कदम की दूरी पर त्रिपुला चौकी है, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। स्थानीय अमरनाथ ने बताया की मॉर्निंग में जब उठे तो देखा कि एक बॉडी पेड़ से लटक रही है। तत्काल जिसकी सूचना प्रधान के भाई को दी गई। फिर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। 

वहीं सीओ सिटी अमित सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक बॉडी पेड़ से लटकता पाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही आसपास की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें- रायबरेली: परीक्षा देने जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत 

संबंधित समाचार