रायबरेली: परीक्षा देने जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावां/रायबरेली, अमृत विचार। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सेरी गांव के पास स्कूटी सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

शुक्रवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के किला बाजार की रहने वाली वर्षा मौर्य पुत्री कमलेश मौर्य जेपीएस महाविद्यालय इचौली में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह स्कूटी से वनस्पति विज्ञान की परीक्षा देने के लिए रायबरेली से लखनऊ-प्रयागराज हाईवे होते हुए इचौली गांव आ रही थी। इसी दरमियान सेरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त घना कोहरा था। ऐसे में कोहरे के चलते भी हादसा होने की आशंका जाहिर की जा रही है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार