रायबरेली: CCTV कैमरे ने चोरों के मंसूबों पर फेरा पानी, गोदाम में टाइल्स मार्बल लदा वाहन छोड़ चोर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरचंदपुर/रायबरेली, अमृत विचार। मार्बल टाइल्स के गोदाम में चोरी करने गए चोरों की सीसीटीवी कैमरे ने पोल खोल दी। गोदाम मालिक ने जब गोदाम का कैमरा बंद पाया तो अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचा। अंदर के हालात देखते ही उसके होश उड़ गए। गोदाम के अंदर लाखों रुपये कीमत की टाइल्स मार्बल्स पिकअप में लदी खड़ी हुई थी। वहीं मौके पर चोर की नई बुलेट बाइक भी खड़ी थी। इसकी सूचना गोदाम मालिक के द्वारा 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली चांद बीबी की सीबी मलिक टाइल्स नाम की शॉप शहर के जहानाबाद चौकी पास है, जिसका गोदाम भाजपा कार्यालय के बगल में है। शनिवार रात लगभग 9 बजे चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया और कैमरे को बंद कर दिया, जिसके बाद बुलेट बाइक और लोडर को अंदर कर लिया। लोडर में लगभग दो लाख से ज़्यादा कीमत का माल भर लिया। इसी दौरान गोदाम मालिक ने कैमरा देखा तो बंद मिला। इस पर उसके होश उड़ गए। तत्काल मौके पर पहुंच गया। मालिक ने एक पूर्व कर्मचारी पर आशंका जताई है। 

उन्होंने बताया कि वह पूर्व में काम करता था जो पहले भी गोदाम में चोरी कर चुका था। मालिक ने उसे चार महीने पूर्व नौकरी से निकाल दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। एसओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- रायबरेली: पुलिस चौकी के पास पेड़ से लटकता मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

संबंधित समाचार