पीलीभीत: पिकअप में आगे-पीछे अलग नंबर लिखे देख चकराई पुलिस, कागजात भी नहीं दिखा सका चालक...FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार:  वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर न्यूरिया पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ा। उसके आगे और पीछे की तरफ अलग-अलग नंबर लिखे हुए थे। चालक इसके बारे में न तो कोई संतोषजनक जवाब दे सका, न ही कगजात दिखा सका। पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया है। उसके चालक/स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

न्यूरिया थाने के दरोगा रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। मझोला से धनकुना जाने वाले मार्ग पर पहुंचते ही भुजिया मजार तिराहे पर चेकिंग करने लगे। इस बीच सूचना मिली कि एक पिकअप में आगे और पीछे की तरफ अलग-अलग नंबर लिखे हुए हैं और संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ये पिकअप ग्राम ढकिया के पास सड़क किनारे खड़ी हुई है।

इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पर पहुंची और चेक किया तो दोनों तरफ अलग-अलग नंबर लिखी प्लेट लगी मिली। चालक अरबाज मूल रुप से बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पौटाकलां का रहने वाला था, जोकि वर्तमान में खटीमा (उत्तराखंड) क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर गौटिया में रहता है।

दोनों तरफ अलग नंबर लिखे होने के सवाल पर चालक चुप्पी साध गया। पूदताछ में बताया कि गाड़ी उसे नाम पर ही पंजीकृत है और आगे की तरफ लिखा नंबर सही है।  पिकअप के कागजात भी आरोपी नहीं दिखा सका। इस पर उसे सीज कर दिया गया। पुलिस ने दोनों नंबर प्लेट वाहन से उतारकर कब्जे में ले ली गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 336(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: मंदिर की गोशाला का रास्ता बंद करने की कोशिश, विरोध में जुटे लोग, कॉलोनाइजर पर लगाए आरोप  

संबंधित समाचार