Kanpur में ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या का मामला: पुजारी ने पापा के कैंसर को ठीक करने का झांसा देकर फंसाया... मृतका की बहन बोली- तमंचा लेकर किया पीछा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र के गड़रिया मोहाल में शनिवार शाम ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रिया की मंगेतर अजय ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर की मैगजीन बरामद की है। वहीं घटना के दूसरे दिन रविवार को पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें महिला के बाईं ओर गोली मारी गई थी। गोली लगते ही उसका दिल, लिवर और अन्य हिस्से पंचर हो गए। आंतरिक रक्त स्राव से उसकी सांसे थम गई। गोली उसके पीछे की ओर पसलियों में फंसी हुई मिली है। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने महिला का एक्सरे कराया था, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि गोली किस जगह फंसी या नहीं। वहीं हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें तलाश कर रही हैं। 
     
शुक्लागंज के ब्रह्मनगर निवासी अजय मिश्रा गड़रिया मोहाल में कृष्ण कुमार के मकान में किराए पर रह रहा था। वहां उससे अक्सर चमनगंज निवासी प्रिया कठेरिया मिलने आती थी। दोनों के बीच जल्द ही शादी होने की बात सामने आ रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों मोहल्ले के लोगों को पति-पत्नी बताते थे। उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। प्रिया के पहले पति से दो वर्ष का बेटा है, जबकि अजय का अपनी पत्नी से मुकदमा चल रहा है। शनिवार की शाम करीब 7.20 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और अजय मिश्रा ने प्रिया को गोली मार दी थी। फायरिंग की आवाज सुनकर मकान मालिक की बेटी रागिनी नीचे आई। 

उसने प्रिया को गिरा हुआ और अजय को भागते हुए देखा। पुलिस ने प्रिया को केपीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को नजदीक की दुकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी के भागते हुए की फोटो नजर आई। घटना को लेकर महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय, एसीपी आशुतोष सिंह, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम के साथ घटना के साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से 32 बोर की पिस्टल का मैगजीन बरामद हो गई। 

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी अजय मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके पास पिस्टल कहां से आई और मौके पर क्या हुआ, इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। दोनों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। घटना से पहले दो युवक प्रिया से बात कर रहे थे। इसको लेकर भी जांच की जा रही है। दोनों शादी भी करना चाहते थे। हत्यारोपी पी रोड के वनखंडेश्वर मंदिर में स्थित शनि देव मंदिर में पूजा पाठ करता था, लेकिन चोरी की घटना में शामिल होने के कारण प्रबंधन ने उसे हटा दिया था। जिसके बाद वह घंटाघर के किसी मंदिर में पूजा पाठ करना शुरू कर दिया था। 

प्रिया के कैंसर पीड़ित पिता को ठीक करने का दिया था झांसा 

प्रिया ने अपनी बहनों को बताया था कि कैंसर पीड़ित पिता को ठीक करने का अजय पुजारी ने झांसा दिया था। वह उसके झांसे में धीरे-धीरे फंसती चली गई थी। प्रिया की छोटी बहन अंजू ने बताया कि वह कहता था कि ऐसी पूजा कर दूंगा कि पिता पर अच्छा असर हो जाएगा। आए दिन पूजा पाठ का झांसा देकर बहन से बात करता था। कहता था कि पूजा करा लो तुम्हारे कैंसर पीड़ित पिता को बिल्कुल ठीक कर दूंगा। इसके लिए कुछ पूजा करनी होगी। इसके बाद गंगा किनारे कई पूजा कराईं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। 

तमंचा लेकर किया पीछा

बहन अंजू ने पुलिस को बताया प्रिया का पापा से कुछ ज्यादा लगाव था। ऐसे में एक दिन अजय ने प्रिया का घर तक पीछा किया। तमंचा लगाकर उसको कमरे में ले आया। धमकी दी कि बात नहीं मानोगी तो मंत्र पढ़कर ऐसी पूजा कर दूंगा कि पिता पर नकरात्मक असर पड़ेगा। अंजू के अनुसार प्रिया ने यह बात उसे बताया था। फूट-फूटकर रोती बिलखती बहन बोली कि अगर उसने घर में इन बातों को बताया होता तो प्रिया जिंदा होती।

यह भी पढ़ें- Jalaun: साइबर सेल टीम ने लौटाए 121 मोबाइल; गुम हो गए थे 22 लाख के फोन, मुस्कुरा उठे मोबाइल वापस पाने की आस छोड़ चुके लोग

 

संबंधित समाचार