बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह 20 को
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे रोहिलखंड मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जिसके बाद …
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे रोहिलखंड मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जिसके बाद वंदेमातरम होगा। 12 बजकर 15 मिनट पर कुलपति डा. लता अग्रवाल कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल को दीक्षांत समारोह की शुरुआत के लिए आमंत्रित करेंगी। इसके बाद कुलपति मानद पुरस्कारों की घोषणा करेंगे। बाद में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे प्रो वाइस चांसलर डा. किरन अग्रवाल संबोधित करेंगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि संतोष गंगवार संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रो चांसलर डा. अशोक अग्रवाल संबोधित करेंगे।
ऑडिटोरियम में तैयारियां तेज, बच्चे कर रहे रिहर्सल
रोहिलखंड मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इसके लिए ऑडिटोरियम में तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर बच्चों द्वारा रिहर्सल की जा रही है।
