शाहजहांपुर: पानी गर्म करते समय करंट लगने से मां-बेटे की मौत
शाहजहांपुर,अमृत विचार। पानी गर्म करने वाली बाल्टी में करंट आने से बुजुर्ग महिला चीखकर बेसुध हो गई। छोटा बेटा बचाने आया तो उसे भी करंट का जोरदार झटका लगा। परिजन दोनों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदखेल निवासी एसयू खान की …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। पानी गर्म करने वाली बाल्टी में करंट आने से बुजुर्ग महिला चीखकर बेसुध हो गई। छोटा बेटा बचाने आया तो उसे भी करंट का जोरदार झटका लगा। परिजन दोनों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदखेल निवासी एसयू खान की पत्नी रेहाना (62) बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे इलेक्ट्रिक बाल्टी में पानी गर्म कर रहीं थीं। अचानक बाल्टी में करंट आ गया। रेहाना को जोरदार झटका लगा और वह चीखकर गिर गईं। चाीख सुनकर छत पर सो रहा उनका बेटा निजाकत (35) दौड़कर नीचे आया और जमीन पर पड़ी मां को उठाते समय लड़खड़ाने से निजाकत को इलेक्ट्रिक बाल्टी छू गई। वह भी करंट लगने से बेहोश हो गया।
अन्य परिजन दोनों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसके बाद कई निजी अस्पताल के डॉक्टरों को दिखाया लेकिन हर जगह एक ही जवाब मिला। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बगैर पोस्टमार्टम कराए मां-बेटे के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए हैं।
