बहराइच: महिलाओं ने बाल विवाह न करने का लिया संकल्प, बोलीं- घर घर पहुंचाएंगे जागरूकता संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। बाल विवाह पर अंकुश के लिए मंगलवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। समूह में एकत्रित महिलाओं ने बाल विवाह न करने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित अपराजिता संस्था कार्यालय में महिलाओं की गोष्ठी आयोजित हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बाल विवाह के प्रति जागरूक करना था। सचिव किरन बैस ने बताया कि बाल विवाह 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के का विवाह है, जो बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक विकास पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। 

प्रोग्राम लीडर अभय पांडे ने कहा कि बाल विवाह किशोरियों की शिक्षा पर गंभीर असर डालता है। कम उम्र में शादी के कारण लड़कियां अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ देती हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर नहीं बन पातीं और उनका सामाजिक व आर्थिक विकास रुक जाता है। कार्यकर्ता अर्पिता ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि वे बाल विवाह नहीं करेंगी और न प्रोत्साहित करेंगी। साथ ही इसे रोकने के हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में अपराजिता की कार्यकर्ता और नारी संघ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें- बहराइच: अपने ही आशियाने पर हथौड़ा चलाने लगे ग्रामीण, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार