रामपुर : प्रेमी से करनी थी शादी तो मदद मांगने चौकी पहुंच गई युवती 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सैदनगर, अमृत विचार। प्रेमी से शादी के लिए युवती पुलिस चौकी पहुंच गई। गिड़गिड़ाते हुए युवती ने पुलिस से निकाह के लिए मदद मांगी। कुछ देर के बाद युवती के परिजन भी पुलिस चौकी पहुंच गए। समझौते के बाद दोनों पक्ष निकाह के लिए राजी हो गए।
 
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौकी का है। स्वार कोतवाली क्षेत्र की एक युवती मंगलवार दोपहर चौकी पहुंची और प्रेमी से शादी के लिए जिद करने लगी। पुलिस ने युवती को समझाते हुए अपने घर जाने के लिए कहा। लेकिन युवती के नहीं मानने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। ग्राम प्रधान पप्पू राजा की देखरेख में दोनों पक्षों की पंचायत शुरू हुई। पंचायत के बाद युवती एवं प्रेमी के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों पक्षों ने निकाह की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंप दी। देर शाम को काजी को बुलाने के बाद दोनों का निकाह कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - रामपुर : महाकुंभ के लिए दो बसें रवाना, शहर विधायक बोले-श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाएंगीं रोडवेज बसें

संबंधित समाचार