Bareilly: 16 ट्रेनें कैंसिल, मुसीबत में पड़े ये यात्री, रेलवे ने 6 फरवरी तक लगाई रोक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: पूर्वोत्तर रेलवे ने घने कोहरे के कारण 16 ट्रेनों को 23 जनवरी से 6 फरवरी तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसमें बरेली सिटी से पीलीभीत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। इसके अलावा काशीपुर-मुरादाबाद रूट की भी ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि कि 55316 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर, 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत पैसेंजर, 05447 पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, 05448 शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, 55353 पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर,

55350 शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर, 55308 कासगंज-काशीपुर पैसेंजर, 55307 काशीपुर-कासगंज पैसेंजर, 55357 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर, 55360 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर, 55361 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर और 55362 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया है।

यह भी पढ़ें-बरेली कॉलेज बना मारपीट का अड्डा! तमंचे के साथ हाथापाई, भीड़ देखकर भागे आरोपी

संबंधित समाचार